आज की आधुनिक खेती में प्रभावशीलता और स्थिरता की जरूरत बढ़ती जा रही है। एनपीके खाद/उर्वरक (Water Soluble Fertilizers) ऐसी उन्नत तकनीक है जो इन जरूरतों को पूरा करती है। यह पौधों को आवश्यक पोषक तत्व सीधे उपलब्ध कराते हैं, जिससे फसल की वृद्धि, उत्पादन, और मिट्टी की सेहत में सुधार होता है। इस ब्लॉग में हम एनपीके खाद/उर्वरक के बारे में चर्चा करेंगे और कात्यायनी के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की जानकारी देंगे।
एनपीके खाद/उर्वरक क्या हैं?
एनपीके खाद ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो पानी में पूरी तरह से घुल जाते हैं। इन्हें पत्तियों पर छिड़काव या सिंचाई के माध्यम से दिया जाता है। यह उर्वरक पौधों को पोषण देने का सबसे प्रभावी और तेज तरीका है।
एनपीके खाद/उर्वरकों के फायदे
- तुरंत पोषक तत्व उपलब्ध करवाये: पोषक तत्व तुरंत पौधों को उपलब्ध होते हैं, जिससे उनकी वृद्धि तेज होती है।
- उपज और गुणवत्ता में सुधार: संतुलित पोषण से बेहतर उपज और फलों/सब्जियों की गुणवत्ता में सुधार होता है।
- सभी फसलों में उपयोगी: सब्जियों, फलों, फूलों और अन्य फसलों के लिए उपयोगी।
- पोषक तत्वों का बेहतर उपयोग: पोषक तत्वों के रिसाव और वाष्पीकरण से होने वाले नुकसान को कम करता है।
- पर्यावरण के लिए सुरक्षित: सटीक पोषण वितरण से अपव्यय कम होता है, जिससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।
- सभी वृद्धि चरणों के लिए समर्थन: बीज अंकुरण से लेकर फूलने और फलने तक, फसलों की जरूरतों को पूरा करता है।
कात्यायनी NPK खाद/उर्वरक: उत्पाद एक परिचय
- कात्यायनी एनपीके 19-19-19: नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम का संतुलित उर्वरक, जो पौधों के सभी हिस्सों की वृद्धि को प्रोत्साहित करता है।
- कात्यायनी एनपीके 20-20-20 | 3-IN-1 पैक: माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और ह्यूमिक एसिड के साथ बेहतर वृद्धि और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए।
- कात्यायनी एनपीके 00-52-34: फूल और फल की अवस्था में फसल के लिए उच्च फॉस्फोरस और पोटाश उपलब्ध कराये।
- कात्यायनी एनपीके 13-00-45: उच्च पोटाश युक्त उर्वरक, जो फलों के विकास और तनाव सहने की क्षमता को बढ़ाता है।
- कात्यायनी एनपीके 00-00-50: सल्फर युक्त पोटाश, जो पकने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है।
- कात्यायनी एनपीके 12-61-00: जड़ों की वृद्धि और फूलों के लिए उच्च फॉस्फोरस उर्वरक।
- कात्यायनी एनपीके 13-40-13: शुरुआती जड़ विकास और फूलों के लिए उच्च फॉस्फोरस वाला फार्मूला।
- कात्यायनी एनपीके 00-00-23 (पोटाशियम शोनाइट): पोटाशियम-मैग्नीशियम युक्त उर्वरक, जो फलों की गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
उपयोग कैसे करें
छिड़काव के माध्यम से:
- 4-5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलें और फसल पे सीधा छिड़काव करे।
- सुबह या शाम के समय पौधों की पत्तियों पर समान रूप से छिड़काव करें।
सिंचाई (फर्टिगेशन):
- 3-5 किलो प्रति एकड़ घोलकर सिंचाई प्रणाली या ड्रीप के माध्यम से देवें।
निष्कर्ष: कात्यायनी के साथ प्रभावी खेती
एनपीके खाद/उर्वरक आधुनिक कृषि में क्रांति ला रहे हैं। कात्यायनी उर्वरकों की विविध रेंज सभी प्रकार की फसलों के लिए उपयुक्त है। इन उर्वरकों का उपयोग फसलों की सेहत को सुधारने और बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए करें। अपनी फसल की जरूरतों के अनुसार सही उर्वरक चुनें और अपने खेती के लक्ष्यों को प्राप्त करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q. एनपीके खाद/उर्वरक क्या होते हैं?
A. ये उर्वरक पानी में पूरी तरह घुल जाते हैं और पौधों को सीधे पोषण देते हैं।
Q. एनपीके खाद/उर्वरक क्यों उपयोग करें?
A. यह पोषण का तेज, प्रभावी और पर्यावरण-सुरक्षित तरीका है।
Q. कौन-कौन सी फसलों के लिए उपयुक्त हैं?
A. सब्जियां, फल, फूल, और सभी प्रकार की फसलों के लिए उपयुक्त।
Q. फोलियर स्प्रे के लिए खुराक क्या है?
A. 4-5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
Q. क्या इसे कीटनाशकों के साथ मिलाया जा सकता है?
A. हां, लेकिन उपयोग से पहले संगतता की जांच करें।