लहसुन की खेती करने का तरीका",यह ब्लॉग आपके लिए है। यहां हम "लहसुन की खेती", "लहसुन की खेती कब होती है", और "लहसुन की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है" जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
लहसुन की खेती करने का तरीका
मिट्टी का चयन-
लहसुन की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। मिट्टी में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए, और इसका pH स्तर 6 से 7 के बीच होना चाहिए। मिट्टी को पहले गहरी जुताई करके उसमें जैविक खाद मिलाना जरूरी है।
जलवायु और तापमान-
लहसुन ठंडे और शुष्क मौसम में बेहतर होता है। यह फसल 12-25 डिग्री सेल्सियस तापमान में अच्छी तरह से बढ़ती है। अधिक गर्मी या अत्यधिक ठंड इसे नुकसान पहुंचा सकती है।
बीज का चयन और बुवाई का समय-
लहसुन के बीज के रूप में कलियां (Cloves) प्रयोग की जाती हैं। अच्छी क्वालिटी की और रोगमुक्त कलियां चुनें। बुवाई का सही समय रबी सीजन में होता है। भारत में लहसुन की बुवाई का सही समय अक्टूबर से नवंबर के बीच होता है।
बुवाई की विधि-
लहसुन को कतारों में बोया जाता है। कतारों के बीच 15 से 20 सेमी और पौधों के बीच 8 से 10 सेमी की दूरी रखें। कलियों को 2-3 सेमी गहराई में बोएं और मिट्टी से हल्का ढक दें।
सिंचाई और पानी की आवश्यकता-
लहसुन की फसल में नियमित और नियंत्रित सिंचाई की आवश्यकता होती है। पहली सिंचाई बुवाई के तुरंत बाद करें। इसके बाद हर 10-15 दिन में सिंचाई करें। फसल कटाई से 15 दिन पहले सिंचाई बंद कर दें।
खाद और उर्वरक-
लहसुन की फसल में जैविक और रासायनिक खाद दोनों का उपयोग किया जा सकता है। बुवाई से पहले मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालें। इसके अलावा
फसल की देखभाल-
फसल को खरपतवार से मुक्त रखना जरूरी है। समय-समय पर निराई-गुड़ाई करें। किसी भी प्रकार के कीट या रोग का पता चलते ही तुरंत उपचार करें।
Katyayani garlic soil kit - crop saver से करें लहसुन की खेती करें आसान
निष्कर्ष
"लहसुन की खेती करने का तरीका" समझने के बाद, अब आप इसे शुरू कर सकते हैं। सही तकनीक, समय पर देखभाल और फसल प्रबंधन से आप बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। भारत में "लहसुन की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है" जैसे सवालों का जवाब राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्य हैं, जो लहसुन के प्रमुख उत्पादक हैं।
FAQs:
Q. लहसुन की खेती कब करें?
A. लहसुन की खेती मुख्य रूप से रबी सीजन में की जाती है। इसकी बुवाई का सही समय अक्टूबर से नवंबर के बीच होता है।
Q. लहसुन की खेती करने के लिए मिट्टी कैसी होनी चाहिए?
A. लहसुन की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है।
Q. लहसुन की खेती करने के लिए मिट्टी का pH कितना होना चाहिए?
A. लहसुन की खेती करने के लिए मिट्टी काpH स्तर 6 से 7 के बीच होना चाहिए।
Q. लहसुन की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है?
A. लहसुन की खेती सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में होती है।
लेखक का नाम :- नितिका चौरसिया , एग्रीस्टूडेन्ट