
Katyayani Organics
कात्यायनी सल्वेट | सल्फर 80% डब्लूडीजी | रासायनिक फफूंदनाशी
कात्यायनी सल्वेट | सल्फर 80% डब्लूडीजी | रासायनिक फफूंदनाशी
सभी टैक्स सहित
पिकअप उपलब्धता लोड नहीं की जा सकी
कात्यायनी सल्वेट एक रासायनिक फफूंदनाशी है जिसमें पानी में घुलने योग्य कणिकाओं में 80% सल्फर होता है। यह फंगल कोशिकाओं को बाधित करके संपर्क क्रिया के माध्यम से फंगल रोगों... Read More
कात्यायनी सल्वेट एक रासायनिक फफूंदनाशी है जिसमें पानी में घुलने योग्य कणिकाओं में 80% सल्फर होता है। यह फंगल कोशिकाओं को बाधित करके संपर्क क्रिया के माध्यम से फंगल रोगों की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है। यह फफूंदनाशी अंगूर, लोबिया, जीरा और कई अन्य फलों और सब्जियों की फसलों में पाउडरी मिल्ड्यू, स्केब, रस्ट आदि जैसे फफूंद रोगों के खिलाफ कृषि उपयोग के लिए उपयुक्त है।
सल्फर 80 डब्लूडीजी फफूंदनाशी किन-किन रोगों के लिए उपयोगी है?
सल्फर 80% WDG मुख्य रूप से पाउडर रूपी फफूंद, स्केब, टिक्का लीफ स्पॉट, रस्ट जैसे कई अन्य फफूंद रोगों के खिलाफ प्रभावी है। यह माइट्स कीट के विरुद्ध भी प्रभावी है।
सल्फर 80 डब्लूडीजी फफूंदनाशी किन-किन फसलों के लिए उपयोगी है?
सल्फर 80% WDG मुख्य रूप से अंगूर, आम, गेहूं, जीरा, लोबिया, मटर, सेब जैसे कई अन्य फलों एवं सब्जियों के लिए उपयोगी है।
सल्फर 80 डब्लूडीजी फफूंदनाशी की क्रिया का तरीका
कात्यायनी सल्वेट सल्फर 80% WDG कीटनाशक मुख्य रूप से फंगल रोगों को संपर्क क्रिया द्वारा नियंत्रित करता है। यह फंगल के विकास एवं कार्य करने की क्षमता को बाधित करता है, जिससे फफूंद की मृत्यु हो जाती है।
कात्यायनी सल्वेट सल्फर 80 डब्लूडीजी फफूंदनाशी के डोज
फसल |
रोग |
फार्मूलेशन (ग्राम/एकड़) |
अंगूर |
पाउडर रूपी फफूंद |
750 - 1000 |
आम |
पाउडर रूपी फफूंद |
750 - 1000 |
गेहूं |
पाउडर रूपी फफूंद |
1000 |
जीरा |
पाउडर रूपी फफूंद |
750 - 1000 |
लोबिया, ग्वार, मटर |
पाउडर रूपी फफूंद |
750 - 1000 |
सेब |
स्केब |
750 - 1000 |
सल्फर 80 डब्लूडीजी फफूंदनाशी के प्रमुख लाभ
- यह वृद्धि प्रवर्तक, फफूंदनाशी और माइटनाशक के रूप में कार्य करता है।
- यह पौधों की उचित वृद्धि और विकास के लिए प्रमुख पोषक तत्व है। सल्फर की कमी से पौधे का विकास रुकता है, पत्तियां पीली पड़ती हैं और फसल की पैदावार कम होती है।
- संपर्क क्रिया द्वारा कार्य करता है, फफूंद की कोशिका भित्ति को बाधित करता है और फफूंद को नष्ट करता है।
- पौधों की वृद्धि और उपज में सुधार करने में मदद करता है।
सल्फर 80 डब्लूडीजी फफूंदनाशी से सम्बंधित प्रश्न
Q. अंगूर की फसल में पाउडर रूपी फफूंद रोग को नियंत्रित करने के लिए सबसे अच्छा फफूंदनाशी कौन-सा है?
A. अंगूर की फसल में पाउडर रूपी फफूंद रोग को नियंत्रित करने के लिए सल्वेट (सल्फर 80% WDG) अनुशंसित फफूंदनाशी में से एक है।
Q. क्या सेब की फसल में स्कैब रोग के खिलाफ सल्फर 80 WDG का उपयोग किया जाता है?
A. हां, सल्वेट (सल्फर 80% डब्ल्यूडीजी) सेब की फसल में स्कैब रोग के खिलाफ इस्तेमाल किया जाने वाला अनुशंसित फफूंदनाशी है।
Q. सल्फर 80 डब्लूडीजी फंगस को कैसे प्रभावित करता है?
A. संपर्क क्रिया द्वारा सल्वेट (सल्फर 80% डब्लूडीजी) प्रभाव, कोशिका के कार्य को बाधित करता है और अंततः फफूंद की मृत्यु हो जाती है।
Q. सल्फर 80 डब्लूडीजी के डोज क्या है?
A. सल्वेट (सल्फर 80% WDG) का न्यूनतम डोज लगभग 750-1000 ग्राम/ एकड़ है।
Q. सल्फर 80% wdg की कीमत क्या है?
A. 5 किलोग्राम सल्वेट (सल्फर 80% WDG) की कीमत लगभग 750 रुपये है।