Thrips in Jeera/Cumin? 10 Best Tips to Keep Your Cumin Safe

जीरे की फसल में थ्रिप्स नियंत्रण के तरीके

थ्रिप्स जीरे (Jeera) की फसल को नुकसान पहुँचाने वाले सबसे विनाशकारी कीटों में से एक हैं। ये छोटे कीट पौधों का रस चूसकर पत्तियों, फूलों और फलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पौधों की वृद्धि रुक जाती है, पत्तियाँ मुरझा जाती हैं, और बीज उत्पादन कम हो जाता है।

जीरा के पौधे में थ्रिप्स

वर्गीकरण:

  • प्रकार: कीट
  • सामान्य नाम: थ्रिप्स
  • प्रमुख प्रभावित राज्य: राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक

थ्रिप्स द्वारा होने वाला नुकसान

  • उपज में कमी: पत्तियों और फूलों को नुकसान पहुँचाकर थ्रिप्स पौधो के प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) करने की क्षमता को कम कर देते हैं।
  • पौधों पर तनाव: लगातार रस चूसने से पौधे कमजोर हो जाते हैं और बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।
  • बीमारी का प्रसार: थ्रिप्स वायरस संक्रमण को फैलते हैं, जिससे फसल की हानि और बढ़ जाती है।

थ्रिप्स संक्रमण के लक्षण:

  • चमकीले धब्बे: थ्रिप्स द्वारा रस चूसने से पत्तियों और तनों पर चांदी जैसे चमकीले धब्बे पड़ जाते हैं।
  • पत्तियों का मुरझाना: प्रभावित पत्तियां मुड़ जाती हैं और उनका विकास असामान्य हो जाता है।
  • रुकी हुई वृद्धि: संक्रमित पौधों की वृद्धि धीमी हो जाती है और उनकी शक्ति कम हो जाती है।
  • फूल और बीज का नुकसान: थ्रिप्स फूलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे जीरा के दाने का विकास प्रभावित होता है।

जीरे की फसल में थ्रिप्स नियंत्रण के उपाय:

उत्पाद का नाम तकनीकी नाम मात्रा (प्रति एकड़)
नाशक फिप्रोनिल 40% + इमिडाक्लोप्रिड 40% WG 50-60 ग्राम/एकड़
चक्रवर्ती थायमेथोक्साम 12.6% + लैम्ब्डा साइहैलोथ्रिन 9.5% ZC 80-100 मिली/एकड़
फैंटेसी प्लस फिप्रोनिल 4% + एसिटामिप्रिड 4% W/W SC 250 मिली/एकड़
अश्वमेध प्लस डायफेंथ्यूरॉन 40.1% + एसिटामिप्रिड 3.9% WP 200-250 ग्राम/एकड़
जोकर फिप्रोनिल 80% WG 20-25 ग्राम/एकड़

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. थ्रिप्स क्या हैं, और ये जीरे के पौधों को कैसे प्रभावित करते हैं?

A. थ्रिप्स छोटे कीट हैं जो जीरे के पौधों का रस चूसते हैं, जिससे पत्तियां मुरझा जाती हैं, विकास रुक जाता है और उपज कम हो जाती है। ये फूलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं और वायरल बीमारियां फैलाते हैं।

Q. जीरे के पौधों में थ्रिप्स के संक्रमण के मुख्य लक्षण क्या हैं?

  • पत्तियों और तनों पर चांदी जैसे धब्बे।
  • पत्तियों का मुरझाना और असामान्य विकास।
  • पौधों की धीमी वृद्धि।
  • फूल और बीजों का नुकसान।

Q. थ्रिप्स जीरे के पौधों को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं?

A. थ्रिप्स पत्तियों और फूलों को नुकसान पहुंचाकर प्रकाश संश्लेषण को कम कर देते हैं, पौधों को कमजोर कर देते हैं, और वायरल बीमारियां फैलाकर फसल के नुकसान को बढ़ा देते हैं।

Q. थ्रिप्स से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में कौन-कौन से हैं?

A. राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और कर्नाटक।

Q. किसान थ्रिप्स संक्रमण को कम करने के लिए कौन से उपाय कर सकते हैं?

  • बेहतर वायु प्रवाह के लिए पौधों को अधिक घना न लगाएं।
  • कीटों का समय पर पता लगाने के लिए खेतों की नियमित निगरानी करें।
  • यदि उपलब्ध हो, तो प्रतिरोधी जीरे की किस्मों का उपयोग करें।

    Tomato_Hindi_2_1__11zon_3f081f43-4158-42d9-8627-57cd00b5cb16_480x480

    कीट और रोगों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग्स पढ़ें।

    ब्लॉग पर वापस जाएँ
    1 का 4